फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: सांप के डसने से पांच साल की बच्ची की मौत, मां के साथ कमरे में सो रही थी

Sun, 30 Apr 2023 04:43 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

सांप को देखकर परिजन बच्ची को मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां बच्ची की हालत देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर उपचार के दौरान तड़के करीब 4 बजे बच्ची ने दम तोड़ दिया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में सांप के डसने से पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपनी मां के साथ शनिवार रात सो रही थी। उसके रोने की आवाज सुनकर मां की नींच खुली तो देखा कि बिस्तर के पास सांप बैठा हुआ था। इस पर परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है। मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मड़वाही गांव निवासी करसायल परिवार की पांच साल की बच्ची भूमि शनिवार रात खाना खाने के बाद अपनी मां के साथ कमरे में सो रही थी। रात करीब 11 बजे बच्ची की रोने की आवाज सुनकर मां की नींच खुली। सांप को देखकर परिजन बच्ची को मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां बच्ची की हालत देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर उपचार के दौरान तड़के करीब 4 बजे बच्ची ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें