घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मरवाही पुलिस को दी, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मरवाही थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब बंद कमरे में पति-पत्नी का शव फांसी के फंदे में लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही मैके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मामला गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही थानाक्षेत्र के परासी गांव का है, जहां पर रहने वाले दंपति का शव उनके ही बन्द घर मे फांसी पर लटका मिला है। जब घर से कोई आहट किसी को नहीं मिली जिसके बाद आसपास रहने वाले पड़ोसियों के द्वारा घर जाकर देखा गया और आवाज भी लगाई गई पर कोई प्रतिक्रिया नही मिली। घर के अंदर पड़ोसी और परिजन दाखिल हुए और घर के अंदर का मंजर देख दंग रह गए। पति और पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटक रहे थे।
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मरवाही पुलिस को दी, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस के अनुसार पति- पत्नी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा और उसके बाद पहले पत्नी नेहा सिंह के द्वारा फांसी लगाई गई और उसके बाद जब पति की नजर उस पर पड़ी होगी तो वो भी दुखी होकर खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया होगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।