फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election Result: कल होगी वोटों की गिनती, कड़ी सुरक्षा के बीच खोली जाएगी EVM, बनाए गये 14 टेबल

Sat, 02 Dec 2023 02:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में काउंटिंग के लिए 14 टेबल बनाए गए हैं जिसमें 18 राउंड में मतगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में काउंटिंग के लिए 14 टेबल बनाए गए हैं जिसमें 18 राउंड में मतगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित तीन दिसंबर की तिथि को कल गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में भी मतगणना शुरू हो जाएगी। इलेक्शन कमीशन के निर्देशों के अनुसार कल सुबह 8:00 बजे तक प्राप्त डाक मत पत्रों को मतगणना में शामिल किया जाएगा और सबसे पहले डाक मत पत्रों की गणना होगी इसके बाद ईवीएम मशीन लाई जाएगी और रैंडम सेलेक्ट किए गए कोई भी पांच वीवीपीएटी मशीन से गणना प्रारंभ होगी। 

विज्ञापन

 

इसके बाद अलग-अलग 14 टेबलों में ईवीएम मशीनों से मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही विधानसभा के 242 मतदान केंद्र बनाए गए थे। ईवीएम मशीनों को कल मतगणना स्थल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लाया जाएगा इस दौरान अभ्यर्थियों के साथ मीडियाकर्मी भी उपस्थित रहेंगे। सभी अभ्यर्थियों से लेकर कर्मचारियों और मीडिया कर्मियों को पहले ही पास जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें