फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pendra: शिवलिंग से लिपटा दिखा कोबरा सांप, कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा; सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Sat, 14 Oct 2023 12:12 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पेंड्रा

सार

पेंड्रा के बांधा तालाब के मेढ़ पर स्थित भगवान शंकर के शिवलिंग पर कोबरा शिवलिंग से लिपटा हुआ दिखा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
शिवलिंग से लिपटा हुआ कोबरा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेंड्रा के बांधा तालाब रोड पर तालाब के मेढ़ पर स्थित भोलेनाथ के शिवलिंग पर एक बेबी कोबरा के लिपटे हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। काफी संख्या में लोग यह अद्भुत नजारा देखने पहुंचे। स्नेक मेन के नाम से मशहूर द्वारिका कोल ने मौके पर पहुंचकर बेबी कोबरा को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा है। 

विज्ञापन


पेंड्रा के बांधा तालाब रोड पर तालाब के मेढ़ पर स्थित भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर एक बेबी कोबरा के लिपटे होने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुचे स्थानीय स्नैक मेन द्वारिका कोल के द्वारा बनाए गए दुर्लभ नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। द्वारिका कोल की मानें तो उन्हें किसी ने जानकारी दी थी कि पेंड्रा के बांधा तालाब के मेढ़ पर स्थित भगवान शंकर के शिवलिंग पर एक सांप शिवलिंग से लपटा हुआ है।

जिसके बाद द्वारिका मौके पर पहुंचे तो जो सांप था वह बेबी कोबरा था और कही से आकर शिवलिंग में लपट गया था। काफी समय तक सांप शिवलिंग से लपटा रहा। यह दुर्लभ नजारा देखकर काफी संख्या में वहां पर आसपास के लोग भी पहुंचे। जिसके बाद द्वारिका कोल ने उस सांप को वहां से सुरक्षित रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। कोबरा का शिवलिंग में लपटे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें