कंग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेनल
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन पेण्ड्रा के हाई स्कूल मैदान में किया गया है। जिसमें कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, डॉ चरणदास महंत, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत सहित कांग्रेस के मरवाही विधानसभा के प्रत्याशी डॉ. केके ध्रुव व कोटा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे सभी कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद रैली निकालकर जिला निर्वाचन कार्यालय पहुचेंगे जहां पर वे डॉ. ध्रुव के साथ नामांकन दाखिल करेंगे।
बीजेपी के जुटेंगे दिग्गज
- फोटो : अमर उजाला
वहीं भाजपा भी आज मरवाही विधानसभा से अपने प्रत्याशी प्रणव मरपच्ची का नामांकन आज दाखिल कराएगी। सबसे पहले भाजपा के कार्यकर्ता और पदधिकारी दुबटिया में एकजुट होकर वहां से रैली निकालकर सीधे पेण्ड्रा के सरस्वती शिशु मंदिर मैदान पहुचेंगे जहां पर भाजपा के मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया है। जिसमे मरवाही से भाजपा प्रत्याशी प्रणव मरपच्ची सहित केंद्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेली, जिला प्रभारी डॉ जयप्रकाश शर्मा, विधानसभा प्रभारी संजय अग्रवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद