फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल खोलकर नाचे कांग्रेस विधायक: दूल्हे को गोद में उठाकर डॉ. केके ध्रुव ने किया डांस, हल्दी रस्म में पहुंचे थे

Mon, 01 May 2023 03:58 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

डॉ. केके ध्रुव पेशे से चिकित्सक हैं और ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के पद पर थे। डॉ. ध्रुव को साल 2020 में मरवाही में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने करीब 38 हजार वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
दूल्हे को गोद में उठाकर नाचते कांग्रेस विधायक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में कांग्रेस विधायक डॉ. केके ध्रुव का पहली बार एक नया अंदाज सामने आया है। गांव में हो रहे एक शादी समारोह में विधायक ध्रुव ने दिल खोलकर डांस किया। उन्होंने दूल्हे को गोद में उठा लिया और काफी देर तक नाचते रहे। इसके बाद वर-वधु को आशीर्वाद देकर वहां से रवाना हो गए। फिलहाल उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल, करहनी गांव में एक आदिवासी परिवार के शादी समारोह था। मरवाही से कांग्रेस विधायक डॉ. केके ध्रुव समारोह में वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम में मंडप के नीचे हल्दी की रस्म चल रही थी और ढोल बज रहा था। ढोल की थाप पर विधायक खुद को रोक नहीं सके। उन्होंने दूल्हे को गोद में उठा लिया और नाचना शुरू कर दिया। काफी देर तक वह दूल्हे को गोद में लिए नाचते रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें