फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता ने बनाया परिवर्तन का मन: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- डरी हुई है कांग्रेस, जिताऊ लोगों को मौका देगी भाजपा

Fri, 14 Jul 2023 09:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

प्रदेश में लगातार केंद्रीय मंत्रियों के दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में केंद्रीय नेताओं का लगातार आना जारी है और उनके आने से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आज अपने एक दिवसीय दौरे में पेण्ड्रा पहुंचे। जहां पर उन्होंने गौरेला में भारत सरकार के उपक्रम नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित युवा उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उसके बाद साव पेण्ड्रा में पंडित माधवराव सप्रे प्रेस क्लब पहुंचे जहां पर माधवराव सप्रे की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और प्रेस क्लब में स्थानीय पत्रकारों से चर्चा की है।

विज्ञापन


गौरेला में वे भारत सरकार के उपक्रम नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित युवा उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। स्थानीय पत्रकारों से चर्चा की। साव ने कहा कि कांग्रेस में इन दिनों परिवर्तन का दौर चल रहा है टीएस सिंहदेव जो मुख्यमंत्री बनना चाह रहे थे उन्हें उप मुख्यमंत्री बनाया गया, उसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष को बदले आगे भी कुछ बदलाव के संकेत दिख रहे हैं। वही साव ने कहा प्रदेश की जनता ने भी परिवर्तन का मन बना लिया है इसलिए कांग्रेस डरी हुई है।

वहीं प्रदेश में लगातार केंद्रीय मंत्रियों के दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में केंद्रीय नेताओं का लगातार आना जारी है और उनके आने से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होता है। जहां तक प्रत्याशी के परिवर्तन की बात है तो इस बार भारतीय जनता पार्टी टिकाऊ एवं जिताऊ प्रत्याशी को ही विधानसभा चुनाव पर मौका देगी।
विज्ञापन


विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार को घेरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र के लिए भाजपा ने तैयारी कर ली है यह सरकार का अंतिम सत्र होगा, जनता के मुद्दे उठाने के लिए हमने विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाया है, क्योंकि यह गूंगी बहरी सरकार मैं जनता के लिए कुछ कर रही है ना जनता का कुछ सुन रही है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें