फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: प्रशासन ने तीन व्यापारियों के गोदामों में की छापेमारी, 120 कुंतल धान जब्त, मंदी एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

Tue, 16 Jan 2024 08:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

दरअसल जिले में रिकार्ड धान खरीदी होने के बाद अब प्रशासन लगातार अवैध तरीके से धान का भंडारण करने के मामले में आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध रूप से भंडारित पाए जाने पर पेण्ड्रा के तीन व्यापारियों के गोदामों से 120 क्विंटल धान जप्त किया गया है।
विज्ञापन
120 कुंतल धान जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के पेण्ड्रा इलाके में प्रशासन ने आज तीन व्यापारियों के गोदामों में छापामार कार्यवाही करते हुए 120 के क्विंटल अवैध तरीके से भंडारण किया गया धान जब्त किया है तीनों मामलों में मंदी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

 

दरअसल जिले में रिकार्ड धान खरीदी होने के बाद अब प्रशासन लगातार अवैध तरीके से धान का भंडारण करने के मामले में आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध रूप से भंडारित पाए जाने पर पेण्ड्रा के तीन व्यापारियों के गोदामों से 120 क्विंटल धान जप्त किया गया है। थोक मंडी व्यापारी के गोदाम में स्टॉक से अधिक धान पाए जाने पर पेण्ड्रा में रतनलाल गोयनका के गोदाम से 50 क्विंटल (125 बोरी) धान एवं विकास ट्रेडिंग कंपनी से 20 क्विंटल (50 बोरी) धान जप्त किया गया। 

 

इसके अलावा बिना मंडी लाइसेंस के धान की खरीदी बिक्री करने पर कमलेश कुमार शुक्ला लटकोनी के गोदाम में अवैध भंडारित 50 क्विंटल (130 बोरी) धान जप्त किया गया। संयुक्त जांच दल में तहसीलदार पेंड्रा सुनील कुमार ध्रुव, खाद्य निरीक्षक जितेंद्र वासुदेव एवं मंडी सचिव ध्रुव कैवर्त शामिल रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें