फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good Morning Rajnandgaon: छत्तीसगढ़ी गाने पर लोगों संग थिरके कलेक्टर-अफसर, स्वास्थ्य के लिए किया जागरूक

Sat, 03 Dec 2022 04:29 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव

सार

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुड मॉर्निंग राजनांदगांव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला मुख्यालय के साथ ही ब्लॉक मुख्यालय, ग्राम पंचायत, हेल्थ वैलनेस सेंटर में भी यह कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम हर माह के पहले शनिवार को होगा।
 
विज्ञापन
राजनांदगांव में स्वास्थ्य जागरूकता के लिए हुए कार्यक्रम में डांस करते बच्चे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के लिए शनिवार की सुबह खास हो गई। लोगों ने जमकर छत्तीसगढ़ी गाने पर डांस किया। इस दौरान वहां मौजूद कलेक्टर, और नगर आयुक्त सहित अन्य अफसर भी खुद को नहीं रोक सके और उनके साथ थिरकने लगे। मौका था गुड मॉर्निंग राजनांदगांव (Good Morning Rajnandgaon) कार्यक्रम का। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इसकी शुरुआत की गई है। यह कार्यक्रम अब प्रत्येक माह के पहले शनिवार को आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन






शहर के ऊर्जा पार्क में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग और महिलाएं व लड़कियां शामिल थीं। इस दौरान लोगों को स्कीपिंग, जूडो कराटे, रस्साकसी जैसे खेल खिलाए गए। इसके अलावा योगा, व्यायाम और डांस भी हुआ। अफसरों का कहना था कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ ही उनको स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस दौरान लोगों, खासकर बच्चों ने खबू मजे किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




अफसरों की ओर से बताया गया कि यह आयोजन अब प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को किया जाएगा। इसके जरिए स्वास्थ्य के साथ ही खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि, जिला मुख्यालय के साथ ही ब्लॉक मुख्यालय, ग्राम पंचायतों और हेल्थ वैलनेस सेंटर में भी इस तरह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। आयोजन में शामिल लोगों को आयुर्वेदिक काढ़ा और प्रोटीन डाइट भी दी गई। कार्यक्रम में कलेक्टर डोमन सिंह, नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी मौजूद रहे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें