फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur: तेज रफ्तार कार पलटने से मध्य प्रदेश से आई छात्रा की मौत, दोस्त के साथ देर रात घूमने निकली थी

Wed, 26 Oct 2022 04:43 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर

सार

दोनों केशवपुर की ओर गए थे, जहां से लौटते समय सांडबार के पास तेज रफ्तार कार पलट गई। पुलिस दोनों को अस्पताल लाई, जहां डॉक्टरों ने दिव्यानी को मृत घोषित कर दिया। दिल्ली में पढाई के दौरान उसकी दोस्ती अंबिकापुर के गुदरी बाजार निवासी शीतल सिंह के साथ हुई थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मंगलवार देर रात कार पलटने से एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा मध्य प्रदेश से अपनी सहेली के घर दिवाली मनाने आई थी, फिर अपने दोस्त के साथ घूमने के लिए निकली गई। तभी हादसा हो गया। युवक भी हादसे में घायल हो गया है। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसा मणिपुर चौकी क्षेत्र में हुआ है। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के कोतमा निवासी दिव्यानी सिंह (21) पुत्री जालिमम सिंह अपनी सहेली शीतल सिंह के घर दिवाली मनाने के लिए अंबिकापुर आई थी। यहां से मंगलवार देर रात नमनाकला निवासी अपने दोस्त राज दुबे के साथ कार में घूमने के लिए निकली थी। वे केशवपुर की ओर गए थे, जहां से लौटते समय सांडबार के पास तेज रफ्तार कार पलट गई। पुलिस दोनों को अस्पताल लाई, जहां डॉक्टरों ने दिव्यानी को मृत घोषित कर दिया। 

मणिपुर चौकी प्रभारी सरफराज सिद्दीकी ने बताया कि दिल्ली में पढाई के दौरान उसकी दोस्ती अंबिकापुर के गुदरी बाजार निवासी शीतल सिंह के साथ हुई थी। दीपावली में दिव्यानी शीलत सिंह के घर आई थी। बीती रात वह अपने दोस्त राज दुबे के साथ कार में सवार होकर घूमने निकल गई थी। छात्रा के परिजन भी हादसे की सूचना के बाद कोतमा से अंबिकापुर पहुंच गए है हादसे को लेकर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें