छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सांप के काटने से एक नाबालिग बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बहिरकेला गांव में मंगलवार रात करीब एक बजे सांप ने 15 वर्षीय एक बालिका को काट लिया। बताया जा रहा है कि बालिका मूलतः बरमकेला की रहने वाली है, जो अपने जीजा के घर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बीती रात बालिका अचानक उल्टी करने लगी। इस दौरान घर के सभी सदस्य जाग गए।
विज्ञापन
उन्होंने देखा कि एक जहरीला करैत सांप बालिका के बायें पैर में काटकर घर में घूम रहा था। इसके बाद परिजनों ने रात में ही बालिका को घरघोड़ा सिविल अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। घरघोड़ा पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।