गौरेला थाना क्षेत्र के भस्कुरा गांव में एक बुजुर्ग महिला का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त पास के गांव में रहने वाली महिला के रूप में हुई है। महिला के गले और सिर में धारदार हथियार से गहरे चोट के निशान मिले हैं। मृतका का मोबाइल भी शव के पास ही मिला है। मामले में गौरेला पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान विधवा महिला चिकनी टोला की रहने वाली मुन्नी बाई के रूप में हुई। महिला के सिर और गले मे धारदार हथियार से गहरे निशान मिले हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इन्हीं हमले से महिला की मौत हुई होगी। साथ ही शव के पास में ही महिला का कीपैड मोबाइल भी पुलिस को मिला है। शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला अपने घर से कोटवार के पास जाने की बात कहते हुए निकली थी। बीच रास्ते में उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।