फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल की बालिका से गैंगरेप, हत्या

Wed, 03 Apr 2013 02:31 PM IST
दुर्ग/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आठ साल की एक बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार सुबह बच्ची की लाश सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने मृत बच्ची को सोमवार रात घर से उठाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मंगलवार सुबह दुर्ग के विजय नगर के बैंक कालोनी स्थित एक बाड़ी में बच्ची अंतिम सांसें लेती हुई मिली।

जब बच्ची मिली तो उसके पूरे शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे और गुप्तांग से खून बह रहा था। पुलिस को आशंका है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था।

सोमवार रात को खाना खाने के बाद मृत बच्ची के पिता को घर में अपनी बच्ची नहीं दिखाई दी। घर बिना दरवाजे का था। पिता ने बच्ची को आसपास ढूंढा लेकिन वह नहीं मिली। तब पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन


अगले दिन सुबह मोहल्ले की एक महिला को बच्ची पास की बाड़ी में दर्द से कराहती हुई मिली। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, पर अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें