फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद बोले मेरी बहू की दिमागी हालत अस्थिर

Tue, 02 Apr 2013 02:19 PM IST
रायपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद नंद कुमार साई ने अपनी बहू की पिटाई के आरोपों का खंडन करते हुए दावा किया है कि उनकी बहू की दिमाग हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन


नंद कुमार साई की बहू और आदिवासी नेता हेमंती (32) ने पिछले सप्ताह ही अपने ससुर साई पर यातना देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि उसके ससुराल वालों ने उसे घर से बाहर फेंक दिया था।

रायपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर साई ने इन आरोपों का खंडन करते हुए इसे आधारहीन और झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी बहू की दिमागी हालत स्थिर नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि अपने बडे़ बेटे को जन्म देने के बाद से बहू को हुई दिमागी समस्या के बारे में उनका परिवार जानता है। हम रांची के अस्पताल में उसे लेकर गए, जहां डॉक्टर ने भी उसे दिमागी तौर पर अस्थिर बताया है।

साई ने कहा कि इस साल के शुरू में उनकी बहू ने अपने बेटे पर ही हमला कर दिया था। जिसके बाद हम इस मामले को अपने समाज (समुदाय) के समक्ष लेकर गए। इसकी बैठक 28 अप्रैल को होनी है और इस पर जो भी फैसला आएगा, उसे हम मानेंगे। साई ने हेमंती के दोनों बेटों को अपने पास ही रखा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें