फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंगेली हादसा: कुसुम प्लांट में चला रेस्क्यू ऑपरेशन, मलबे में फंसे तीन शव निकाले गए, कलेक्टर एसपी रहे मौजूद

Sat, 11 Jan 2025 01:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली/बिलासपुर

सार

मुंगेल जिले के सरगांव में ग्राम पंचायत रामबोड़ स्थित कुसुम प्लांट में साइलो हटाने के बाद कलेक्टर राहुल देव, एसपी भोजराम पटेल की उपस्थिति में जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, की टीम द्वारा पूरी रात चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन
कुसुम प्लांट में चला रेस्क्यू ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेल जिले के सरगांव में ग्राम पंचायत रामबोड़ स्थित कुसुम प्लांट में साइलो हटाने के बाद कलेक्टर राहुल देव, एसपी भोजराम पटेल की उपस्थिति में जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, की टीम द्वारा पूरी रात चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। लगभग 40 घंटे चले इस ऑपरेशन में राखड़ के मलबे में फंसे तीन शवों को निकाल लिया गया है। 

विज्ञापन


मृतकों में अवधेश कश्यप, पिता निखादराम कश्यप निवासी तागा जांजगीर चांपा, प्रकाश यादव, पिता परदेशी यादव निवासी अकोली बलौदाबाजार, जयंत साहू, पिता काशीनाथ साहू निवासी जबड़ापारा सरकंडा बिलासपुर हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर सिम्स भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें