फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: दिल्ली से मंगवाए 2.5 लाख के 30 मोबाइल, सप्ताहभर में डिलीवर होने थे, दो माह बाद भी नहीं मिले

Wed, 05 Apr 2023 02:51 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम

सार

भूपेश ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शहजाद से संपर्क किया और मोबाइल भिजवाने की बात कही। इस पर शहजाद पहले आज-कल में भेजने की बात करता रहा, फिर टालना शुरू कर दिया। ऐसे में उन्हें आशंका है कि मोबाइल बेचने के नाम पर शहजाद ने उनसे धोखाधड़ी की है। 
विज्ञापन
यूपीआई फ्रॉड - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में कबीरधाम के एक व्यापारी को मोबाइल बेचने के नाम पर ठग लिया गया। व्यापारी ने दिल्ली से ढाई लाख रुपये के मोबाइल मंगलवाए थे। इसके लिए उसने यूपीआई से पैसे भी ट्रांसफर कर दिए। ये मोबाइल एक सप्ताह में डिलीवर होने थे, लेकिन दो माह भी व्यापारी तक नहीं पहुंचे। इसके बाद व्यापारी ने थाने में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कवर्धा निवासी भूपेश राजपूत ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने दिल्ली के लक्ष्मी नगर में प्रियदर्शनी विहार, डीडीए फ्लैट निवासी शहजाद से 30 एनड्रायड मोबाइल ऑनलाइन मंगवाए थे। इसके लिए उन्होंने यूपीआई के जरिए किश्तों में 29 जनवरी, 31 जनवरी और एक फरवरी को 2.5 लाख रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद भी शहजाद ने तीन अप्रैल तक उन्हें मोबाइल नहीं भेजे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भूपेश ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शहजाद से संपर्क किया और मोबाइल भिजवाने की बात कही। इस पर शहजाद पहले आज-कल में भेजने की बात करता रहा, फिर टालना शुरू कर दिया। ऐसे में उन्हें आशंका है कि मोबाइल बेचने के नाम पर शहजाद ने उनसे धोखाधड़ी की है। पुलिस ने आरोपी शहजाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल  आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें