फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naxalite Encounter: नारायणपुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में मुठभेड़, सात नक्सली ढेर; तीन जवान भी घायल

Fri, 07 Jun 2024 10:54 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़

सार

नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर नक्सलियों और डीआरजी के जवानों के बीच मुठभेड़ हुई। अब तक मुठभेड़ के दौरान सात नक्सली मारे गए हैं और तीन जवान घायल बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
नक्सली मुठभेड़ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारायणपुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप (डीआरजी) के जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान अब तक सात नक्सली मारे गए। जवानों ने हथियार बरामद किए हैं। क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है।

विज्ञापन




नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि छह जून की रात से जिला नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव के सीमावर्ती इलाके में पूर्व बस्तर डिविजन अंतर्गत ग्राम मुंगेडी, गोबेल क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अंतर्जिला संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया था। अभियान के दौरान सात जून को दिन भर गोबेल क्षेत्र के जंगल में पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच  रुक-रुककर मुठभेड़ हुई।

संयुक्त अंतर्जिला नक्सल अभियान में पांच वर्दीधारी नक्सली ढेर हुए हैं। सभी मृत नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। बड़ी संख्या में नक्सली घायल होने की सूचना भी है। नारायणपुर डीआरजी के तीन जवान घायल भी घायल हुए हैं। एख घायल जवानों की स्थिति सामान्य एवं खतरे से बाहर है। संयुक्त अभियान में जिला नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, जगदलपुर की डीआरजी एवं 45वीं वाहिनी आईटीबीपी का बल शामिल है। क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें