फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: सुकमा में दो स्थाई वारंटी समेत चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दो लाख का इनामी भी शामिल

Thu, 10 Oct 2024 07:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा

सार

सुकमा जिले में दो स्थाई वारंटी नक्सलियों सहित चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। सरेंडर करने वाले सभी नक्सली बम लगाने, रास्ता बंद करने और अन्य कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं।
 
विज्ञापन
चार नक्सलियों ने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बार फिर से बड़ी कामयाबी मिली है। यहां दो स्थाई वारंटी नक्सलियों सहित चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। छत्तीसगढ़ शासन की ”छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से आत्मसमर्पण किया गया। नक्सलियों को आत्मससमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में डीआईजी सुकमा रेंज फिल्ड टीम (आरएफटी), थाना तोंगपाल पुलिस, 02 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 227 वाहिनी के आसूचना शाखा के कार्मिकों का विशेष प्रयास रहा।

विज्ञापन


सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय कुल चार नक्सलियों के द्वारा नक्सल संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा मे जुड़ने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सुकमा में बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया।

इन नक्सलियों ने किया सरेंडर
1. मिड़ियम भीमा पिता मिड़ियम हुंगा (प्लाटून नंबर 04 का सदस्य ईनामी दो लाख रुपये) उम्र लगभग 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी राजपेंटा पटेलपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा (छ0ग0)।
विज्ञापन

2. सोड़ी मुन्ना उर्फ मनोज पिता स्व. कलमू (कामावरम आरपीसी मिलिशिया सदस्य) उम्र लगभग 29 वर्ष जाति मुरिया निवासी राजपेंटा पटेलपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा (छ0ग0) ने मनीष रात्रे उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स जिला सुकमा एवं ज्ञानेश प्रताप सिंह सहायक कमाण्डेन्ट 02 री वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया।
3. मुचाकी देवा पिता स्व. मुचाकी लखमा (सीएनएम सदस्य) उम्र लगभग 29 वर्ष निवासी इरपा खासपारा थाना कुकानार जिला सुकमा।
4. सुला मुचाकी उर्फ कवासी चुला पिता स्व. दसरू (सीएनएम सदस्य) उम्र लगभग 33 वर्ष निवासी ग्राम इरपा खासपारा थाना कुकानार जिला सुकमा (छ0ग0)।

मनीष रात्रे, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स जिला सुकमा एवं विजयेन्द्र पाल, सहायक कमाण्डेन्ट 227 वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। उक्त नक्सलियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में थाना तोंगपाल पुुलिस बल एवं 227 वाहिनी सीआरपीएफ आसूचना षाखा के कार्मिकों की रही है विशेष प्रयास। उपरोक्त सदस्यों प्रतिबंधित नक्सल संगठन में जुड़कर विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस गस्त पार्टी की रेकी कर हमला करना, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गों पर स्पाईक/बम लगाना, मुख्य मार्गों को खोदकर मार्ग अवरूद्ध करना, शासन-प्रशासन के विरूद्ध बैनर, नक्सली पर्चा-पाम्पलेट लगाने एवं अन्य घटनाओं में शामिल रहे है। 

इसके अतिरिक्त आत्समसमर्पित नक्सली मुचाकी देवा पिता मुचाकी लखमा एवं सुला मुचाकी उर्फ कवासी चुला पिता स्व. दसरू के विरूद्ध पूर्व से थाना तोंगपाल में अपराध क्रमाक 09/2013 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट, 3, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है, उक्त प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया है। उक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें