कोंडागांव वन मंडल द्वारा नगर वन कोपाबेड़ा में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। स्थानीय विधायक लता उसेंडी ने भी यहां पौधा रोपा और इस अवसर पर कहा कि वन से जीवन है, इसलिए वन का संरक्षण और संवर्धन आवश्यक है।
कोंडागांव वन मंडल द्वारा नगर वन कोपाबेड़ा में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। स्थानीय विधायक लता उसेंडी ने भी यहां पौधा रोपा और इस अवसर पर कहा कि वन से जीवन है, इसलिए वन का संरक्षण और संवर्धन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के साथ ही उनका संरक्षण भी हम सभी का दायित्व है। विधायक लता उसेंडी ने पर्यावरण के महत्व के बारे में उपस्थित आमजन NCC कैडेट्स एवं स्कूली बच्चों को जागरूक किया।
विज्ञापन
'एक वृक्ष मां के नाम' से चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत हम सभी एक पौधा अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण करें। साथ ही उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी को याद करते हुए उनके बलिदानों के बारे में भी बताया। इस दौरान कोंडागांव वन विभाग अधिकारी रमेश कुमार जांगड़े, नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी,भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा एवं जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे, रेंजर, वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
यहां नगर वन कोपाबेड़ा में नीम, जामुन आम, साल, इमली, अमरूद आदि पौधे रोपे गए। कोंडागांव वन मंडल द्वारा इस वर्ष लगभग दस लाख पौधे लगाए जाएंगे। इनमें दो स्थानों पर प्लांटेशन का कार्य के अंतर्गत 25 हजार पौधे पौधे रोपे जाएंगे। इसके साथ ही पूर्व वर्षों में किए गए वृक्षारोपण में क्षतिग्रस्त पौधों के स्थान पर 55 हजार नए पौधे लगाए जाएंगे। किसान वृक्ष मित्र योजना 8 लाख 68 हजार पौधे लगाए जाएंगे। वृक्ष प्रदाय योजना के अंतर्गत भी इमली, मूंगा, नींबू आम, आंवला अमरूद आदि पौधे निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।