फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री रामलला दर्शन योजना: दुर्ग से अयोध्या के लिए पहली ट्रेन रवाना, 1340 लोग भगवान श्रीराम के दर्शन

Wed, 07 Feb 2024 04:28 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से अयोध्या के लिए पहली आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना की गई। दुर्ग संभाग के आठ जिलों से लगभग 1340 दर्शनार्थियों का पहले जत्था रवाना हुआ है। अयोध्या यात्रा के प्रदेश प्रभारी धरमलाल कौशिक ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। 
विज्ञापन
दुर्ग से अयोध्या के लिए पहली आस्था ट्रेन रवाना हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार की श्री रामलला दर्शन योजना के तहत प्रदेशवासियों को अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर दर्शन करने की घोषणा की गई थी। बुधवार को दुर्ग से पहली आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना की गई। दुर्ग संभाग से 1340 लोग आस्था ट्रेन में सवार होकर अयोध्या के लिए रवाना हुऐ। 

विज्ञापन


दुर्ग स्टेशन से भाजपा सरकार की श्री रामलला दर्शन योजना के तहत आस्था ट्रेन बुधवार को रवाना की गई। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह अयोध्या यात्रा के प्रदेश प्रभारी धरमलाल कौशिक और मंत्री दयालदास बघेल, स्वास्थय मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी विशेष रूप से दुर्ग रेलवे स्टेशन पर उपस्थित हुए। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को अयोध्या के लिए रवाना किया। इस योजना के तहत दर्शनार्थीयों के पंजीयन कराया गया है। सभी लोगों की टिकट कंफर्म होने के बाद उन्हें आईकार्ड भी दिया गया है। 

दुर्ग संभाग के आठ जिलों से लगभग 1340 दर्शनार्थियों का पहले जत्था रवाना हुआ है। अयोध्या यात्रा के प्रदेश प्रभारी धरमलाल कौशिक ने हरी झंडी दिखाई। इसके बाद उन्होंने कहा कि घोषणा के अनुसार प्रदेश के लोगों को अयोध्या दर्शन कराया जा रहा है। इसके कारण राज्य भी अब राममय नजर आने लगा है। अयोध्या दर्शन से पूर्व दर्शनार्थियों का उत्साह भी देखते बन रहा था। 
विज्ञापन


अयोध्या में भव्य राममंदिर के दर्शन को लेकर उनका कहना था कि इसके लिए सनातनियों ने लंबा संघर्ष किया, लेकिन अब सुखद क्षण आया है। इस ट्रेन में 20 बोगी लगाई गईं हैं। इसमें एक विधानसभा सीट के 72 लोगों के बैठने की व्यस्था की गई है। हर एक बोगी में दो-दो आरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा इंजन में को पायलट रीना भी ट्रेन को अयोध्या तक ले जाते दिखाई देंगी। ट्रेन कल सुबह पहुंचेगी और नौ तारीख की शाम अयोध्या से दुर्ग वापस लौटेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें