फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: होटल रॉयल कैसल के ग्राउंड फ्लोर के स्टोर रूम से भड़की आग, समय रहते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

Thu, 12 Mar 2026 08:43 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के विधानसभा क्षेत्र में स्थित होटल रॉयल कैसल में गुरुवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग होटल के ग्राउंड फ्लोर में बने स्टोर रूम में लगी और कुछ ही देर में लपटें ऊपर की मंजिल तक दिखाई देने लगीं। 
विज्ञापन
रायपुर के होटल रॉयल कैसल में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के विधानसभा क्षेत्र में स्थित होटल रॉयल कैसल में गुरुवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग होटल के ग्राउंड फ्लोर में बने स्टोर रूम में लगी और कुछ ही देर में लपटें ऊपर की मंजिल तक दिखाई देने लगीं। 
विज्ञापन


घटना के दौरान होटल में मौजूद लोगों को तुरंत बाहर निकालने की व्यवस्था की गई। होटल स्टाफ और स्थानीय लोगों की मदद से सभी मेहमानों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। साथ ही विधानसभा थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और रेस्क्यू कार्य में जुट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्टोर रूम में रखे सामान के कारण आग तेजी से फैल गई। हालांकि आग लगने की असली वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें