फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: बरात में हुई आतिशबाजी से दोना-पत्तल की दुकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर

Mon, 05 Dec 2022 11:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

अंबिकापुर के अग्रसेन चौक व खरसिया चौक के बीच स्थित बसंत टॉकीज के सामने स्थित महामाया इंटरप्राइजेज में सोमवार की रात करीब 10.30 बजे लोगों ने धुआं उठता देखा और इसकी सूचना नगर निगम के फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम जब तक मौके पर पहुंची, आग दुकान में फैल चुकी थी।
विज्ञापन
दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबिकापुर के रायगढ़ मार्ग पर बसंत टॉकीज के सामने डिस्पोजल व दोना-पत्तल की थोक दुकान में रात करीब 10.30 बजे भीषण आग लग गई। मौके पर नगर निगम के फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि बरात के दौरान की गई आतिशबाजी से दुकान में आग लगी है। आग ने पड़ोस की दुकानों को भी चपेट में ले लिया है।

विज्ञापन


अंबिकापुर के अग्रसेन चौक व खरसिया चौक के बीच स्थित बसंत टॉकीज के सामने स्थित महामाया इंटरप्राइजेज में सोमवार की रात करीब 10.30 बजे लोगों ने धुआं उठता देखा और इसकी सूचना नगर निगम के फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम जब तक मौके पर पहुंची, आग दुकान में फैल चुकी थी। दुकान को खुलवाकर आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड के चार वाहनों की टीमें जुटी हैं। थोक दुकान में लगी आग से लाखों के नुकसान की आशंका है। 

पास की दुकानें भी आई चपेट में 
महामाया इंटरप्राजेस की थोक दुकान में बड़ी मात्रा में डिस्पोजल व दोना-पत्तल भरे हुए होने से आग तेजी से फैली। देखते ही देखते आग ने पड़ोस में संचालित पान व बैटरी की दो दुकानों को भी चपेट में ले लिया। भयावह मंजर देख वहां लोगों की भीड़ जुट गई थी। आग लगने के स्थान से महज चंद कदमों की दूरी पेट्रोल पंप भी मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें