फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: रायपुर में बेखौफ अपराधी, कोर्ट परिसर से ही उड़ा रहे बाइक, दो चोर गिरफ्तार

Sun, 23 Apr 2023 01:27 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी अपराध थम नहीं रहा है। शहर में लगातार क्राइम के मामले देखने को मिल रहे हैं। पुलिस लगातार पैनी नजर बनाई हुई है। फिर भी अपराधी अपनी हकतों से बाज नहीं  आ रहे हैं। अपराधी बेखौफ होकर कोर्ट परिसर से ही बाइक पार कर दे रहे हैं।
विज्ञापन
दो चोर गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी अपराध थम नहीं रहा है। शहर में लगातार क्राइम के मामले देखने को मिल रहे हैं। पुलिस लगातार पैनी नजर बनाई हुई है। फिर भी अपराधी अपनी हकतों से बाज नहीं  आ रहे हैं। अपराधी बेखौफ होकर कोर्ट परिसर से ही बाइक पार कर दे रहे हैं। न्यायालय भी सुरक्षित नहीं है। 

विज्ञापन


प्रार्थी मोहम्मद अदनान खान ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने स्कूटी से रायपुर न्यायालय आया था। न्यायालय के पिछले गेट के बाहर अपनी स्कूटी को खड़ी की थी। वापस आकर देखने पर उसकी स्कूटी गायब हो गई। अज्ञात चोर ने स्कूटी को पार कर दिया। इस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 169/23 धारा 379 का रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। 

कचना से आरोपी गिरफ्तार
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने अज्ञात आरोपी की पतासाजी की। प्रकरण में कचना थाना खम्हारडीह रायपुर निवासी आरोपी प्रदीप चिमनानी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी की गाड़ी को जब्त कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


उरला से आरोपी गिरफ्तार 
इसी क्रम में गंज थाना में रिपोर्ट दर्ज 145/23 धारा 379 के प्रकरण में कोई अज्ञात चोर प्रार्थी जयंत मनवानी की बाइक को झूलेलाल चौक से चोरी कर लिया था। पुलिस टीम ने आरोपी की पतासाजी कर आरोपी थाना उरला रायपुर निवासी महेश निषाद गिरफ्तार की। उसके कब्जे से चोरी की वाहन को जब्त कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें