फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: ईवीएम के विरोध में भाजपा उपाध्यक्ष के बंगले का घेराव करेंगे नंद कुमार बघेल, धांधली का लगाया आरोप

Mon, 04 Apr 2022 04:28 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

बघेल ने कहा कि जब तक बैलट पेपर से चुनाव नहीं होंगे देश में बदलाव लाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
नंद कुमार बघेल - फोटो : facebook/nandkumarbaghelindia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल ने चुनाव में ईवीएम के इस्तेमाल का विरोध किया है। मतदाता जागृति मंच और अखिल भारतीय कुर्मी किसान मजदूर महासभा के अध्यक्ष नंद कुमार बघेल ने सोमवार को कहा कि हम बैलट पेपर से चुनाव की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर मंच के लोग 27 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बंगले का घेराव करेंगे। 

विज्ञापन


बघेल ने आरोप लगाया कि ईवीएस के जरिए चुनावों में धांधली होती है। रायपुर के पाटन सदन में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ईवीएम की विश्वसनीयता संदिग्ध है। हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भी ईवीएम पर सवाल उठे थे। उन्होंने दावा किया कि मतदाताओं ने भी ईवीएम का विरोध किया है। बघेल ने कहा कि जब तक बैलट पेपर से चुनाव नहीं होंगे बदलाव संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि बैलट पेपर से चुनाव की मांग को लेकर हमारा संगठन राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन करेगा। इसकी शुरुआत रायपुर से की जाएगी। यहां भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का आवास है। 27 अप्रैल को हम ईदगाहभाठा मैदान में एकजुट होंगे। इसके बाद रमन सिंह के आवास का घेराव करने के लिए कूच करेंगे। बघेल ने कहा कि इसी दिन संगठन की ओर से राष्ट्रपति को एक मांगपत्र भी भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें