फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ता हुआ आईपीएल टिकट, हटा मनोरंजन टैक्स

Thu, 11 Apr 2013 06:22 PM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में आईपीएल को लोकप्रिय बनाने के लिए यहां होने वाले दो मैचों के टिकट सस्ते कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने रायपुर में आईपील-6 के होने वाले दो क्रिकेट मैचों की टिकटों को मनोरंजन टैक्स फ्री कर दिया है।

सरकार द्वारा इस पहल के साथ राज्य में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के आयोजन के लिए आधारभूत ढांचे को और मजबूत करने की तैयारी की जा रही है।

मालूम हो कि नया रायपुर में विलेज प्रसादा स्थित 60 हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में दिल्ली डेयरडेविल्स और पुणे वॉरियर्स के बीच 28 अप्रैल को मैच आयोजित होगा।

इसके बाद एक मई को दिल्ली और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मैच होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें