फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: जंगली हाथी का उत्पात, मां-बेटे को कुचलकर मार डाला

Sun, 29 Sep 2019 08:49 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : twitter
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में जंगली हाथी के हमले में एक महिला और उसके चार वर्षीय बेटे की मौत हो गई। इस हमले में दो अन्य बुजुर्ग भी घायल हो गए। किसी तरह भागकर उन्होंने जान बचाई। वन प्रमंडल के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


राजपुर के वन उपमंडल अधिकारी के एस खुटिया ने कहा कि यह घटना शुक्रवार देर रात राजपुर विकास खंड के सेवरी गांव में हुई। जंगल की ओर से आए हाथी ने खूब उत्पात मचाया। 

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान 35 वर्षीय सरोज तिर्की(35) और उसके बेटे विवेक के तौर पर हुई है। जंगली हाथियों के एक झुंड में से एक हाथी निकला और जमकर उत्पात मचाया। 
विज्ञापन


हमलावर हाथी ने 59 वर्षीय शांतिसंगे तिर्की और 58 वर्षीय अमरमणि तिर्की पर भी हमला किया लेकिन उन्होंने किसी तरह उससे खुद को बचाया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें