फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान के बयान पर बोले सीएम बघेल, देश के मुद्दे पर पीएम मोदी के साथ

Wed, 25 Sep 2019 12:37 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
भूपेश बघेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री द्वारा कांग्रेस पार्टी का हवाला देते हुए कश्मीर मुद्दे पर दिए गए अपने बयान को लेकर कांग्रेस की तीखी आलोचना की जा रही है। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इमरान खान के भाषण को लेकर कहा कि देश के अंदर प्रधानमंत्री का कड़ा विरोध करेंगे। लेकिन देश के बाहरी मामलों में हम सरकार का समर्थन करेंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तानी पीएम का जो बयान दिया हैं उसको लेकर कहना चाहते हैं कि हम देश के अंदर, हम नरेंद्र मोदी जी का कड़ा विरोध करेंगे। लेकिन देश के बाहर के मामलों के लिए, सरकार जो भी निर्णय लेती है, कांग्रेस हमेशा उसका समर्थन करेगी और देश के साथ खड़ी रहेगी। 

गौरतलब है कि यूएनजीए में एक संवाददाता सम्मेलन में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि भारत की विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी सरकार के कदम का विरोध किया है। 
विज्ञापन


इमरान ने कहा था कि उन्हें (भारत) कर्फ्यू हटाना चाहिए। यहां तक कि भारत में कांग्रेस पार्टी ने भी कहा है कि गरीब लोगों को 50 दिनों से अंदर बंद रखा गया है। उन्होंने आगे कहा था कि किसी को नहीं पता है कि राजनीतिक कैदियों के साथ क्या हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें