फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: जशपुर में फिर एक हाथी की मौत, करंट की चपेट में आया, एक महीने में तीसरी घटना

Wed, 28 Dec 2022 03:10 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर

सार

वन परिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर) अशोक सिंह ने बताया कि चार हाथियों का दल सरगुजा जिले की सरहद के समीप खेत में विचरण कर रहा था। इस दौरान हाथी करंट की चपेट में आ गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई है। खेत में सिंचाई के लिए बिजली का तार बिछाया गया था। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
करंट लगने से हाथी की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में हाथियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार करंट लगने से हाथियों की मौत हो रही है। अब एक फिर मंगलवार रात जशपुर में करंट की चपेट में आकर एक नर हाथी की जान चली गई। एक माह में यह तीसरी घटना है। फिलहाल सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। मामला जशपुर वनमंडल परिक्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बगीचा वन परिक्षेत्र के कुरडेग में मंगलवार रात चार हाथियों का दल विचरण कर रहा था। गांव में एक किसान ने खेतों की सिंचाई के लिए तार लगाकर करंट प्रवाहित कर रखा था। इस दौरान एक नर हाथी की तार की चपेट में आने से मौत हो गई। अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने हाथी का शव देखा तो वन विभाग को सूचना दी। 

विज्ञापन


जमीन मालिक पालो साय ने बताया कि उसने खेती करने के लिए रवि नागवंशी को किराए पर दिया है। रवि नागवंशी ने खेत मे सिंचाई के लिए बिजली से चलने वाला मोटर लगाया था। जिससे करंट लगने से हाथी मर गया। वन विभाग की टीम हाथी की मौत को लेकर जांच कर रही है। मौके पर ही पशु चिकित्सकों को बुला लिया गया है। वहीं पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 
विज्ञापन


दरअसल, बगीचा, पंडरापाठ, तपकरा और पत्थलगांव क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों में इन दिनों 65 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं।  हाथियों का दल पंडरापाठ क्षेत्र के पाठ इलाके में भी पहुंच जाने से ठंड में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालांकि वन विभाग लोगों को अलर्ट कर रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें