फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी ने महिला को मार डाला: तड़के घर से बाहर निकली थी, तीन दिन पहले ही धमतरी से पैरी नदी पार कर पहुंचा है राजिम

Sat, 04 Mar 2023 03:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद

सार

आरोप है कि हाथी के आने की जानकारी को लेकर वन विभाग की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई। वन विभाग ने मुनादी भी नहीं कराई। इसके चलते यह हादसा हुआ है। लोगों का कहना है कि अगर हाथी के आने की जानकारी होती तो महिला घर से निकलती ही नहीं। 
विज्ञापन
हाथी के हमले में मारी गई महिला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में शनिवार तड़के हाथी ने एक महिला को कुचलकर मार डाला। महिला शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान हाथी ने उस पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि हाथी बुधवार सुबह ही धमतरी से पैरी नदी पार कर राजिम पहुंचा है और रिहायशी इलाकों में घूम रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम बोरिद निवासी खोरबहारिन सोनकर (50) शनिवार सुबह करीब  बजे शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। बताया जा रहा है कि घर से कुछ दूर ही हाथी ने उस पर हमला किया है। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, और हाथी को वहां से भगाया। इसके बाद पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी। एक रात पहले भी लोगों ने हाथी को फिंगेश्वर शहर में ही वन विभाग के दफ्तर के पास घूमते देखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। आरोप है कि हाथी के आने की जानकारी को लेकर वन विभाग की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई। वन विभाग ने मुनादी भी नहीं कराई। इसके चलते यह हादसा हुआ है। लोगों का कहना है कि अगर हाथी के आने की जानकारी होती तो महिला घर से निकलती ही नहीं। फिलहाल वन विभाग की ओर से शुरुआती आर्थिक राहत परिजनों को दी गई है। वहीं शव को भी पंचनामा कार्रवाई के बाद सौंप दिया गया है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें