फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2023: भाजपा आज जारी करेगी घोषणा पत्र, गृहमंत्री अमित शाह समेत इन नेताओं की मौजूदगी में होगा बड़ा एलान

Fri, 03 Nov 2023 12:21 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Election 2023: छत्तीसगढ़ में होने वाली चुनाव को लेकर बीजेपी आज शुक्रवार को घोषणा पत्र जारी करेगी। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दोपहर दो बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह घोषणा पत्र लॉन्च करेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Election 2023: छत्तीसगढ़ में होने वाली चुनाव को लेकर बीजेपी आज शुक्रवार को घोषणा पत्र जारी करेगी। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दोपहर दो बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह घोषणा पत्र लॉन्च करेंगे। इसमें कांग्रेस को मात देने के लिए कई अहम घोषणाएं की जा सकती हैं। इस दौरान बीजेपी के दिगज नेताओं का भीड़ जुटेगी। कार्यक्रम में शामिल होने गृहमंत्री अमित रायपुर आएंगे। इसके साथ ही प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, बीजेपी की घोषणा पत्र में किसान वर्ग, युवा, महिला वर्ग के हित में कई बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं। प्रदेश में कांग्रेस अब तक कई घोषणाएं कर चुकी है। ऐसे में भाजपा घोषणाओं को मजबूत और कांग्रेस से आगे होने की रणनीति पर काम कर रही है। वहीं कांग्रेस पहले से ही किसानों के कर्ज माफी की घोषणा कर चुकी है। भाजपा इसका तोड़ निकाल सकती है। बीजेपी कांग्रेस के सारे पत्ते खुलने के बाद चार कदम आगे बढ़ने की सोची है। इसलिए भाजपा का अब तक एक भी घोषणा नहीं की है। 

इस बार बीजेपी ने अलग रणनीति के तहत काम कर रही है। बताया जा रहा है कि घोषणा पत्र लुभावने नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा पर फोकस करते हुए रहेगा।  वहीं कांग्रेस भी जल्द ही वचन पत्र जारी करेगी। नवंबर की पहले सप्ताह जारी करने की संभावना है। फिलहाल, कांग्रेस ने अपनी प्रमुख घोषणाओं को जनता तक पहुंचा दी है। 
विज्ञापन


कांग्रेस की 17 घोषणाएं:- इधर कांग्रेस ने चुनावी सभा में 17 घोषणाएं की हैं। पार्टी का कहना है कि वो अपने घोषणा पत्र में इन घोषणाओं को शामिल करेगी। कांग्रेस के चुनावी सभा में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी ,प्रियंका गांधी,सीएम भूपेश बघेल ने इन सभी घोषणाओं का ऐलान किए थे।

कांग्रेस की 17 घोषणाएं:- 
  1. सिलेंडर राइफल करने पर ₹500 की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में दी जाएगी।
  2. 200 यूनिट तक बिजली फ्री अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति मन तक मुक्त बिजली
  3. महिला स्वास्थ सहायता समूहों और सक्षम योजना के तहत लिए गए ऋण माफ
  4. आगामी सालों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना
  5. राज्य के सभी सरकारी स्कूलों को स्वामी ने आत्मानंद इंग्लिश और हिंदी मीडियम स्कूलों को अपग्रेड करेंगे
  6. छत्तीसगढ़ के निवासियों को सड़क दुर्घटना और अन्य आश्रमिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत फ्री इलाज
  7. परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6600 से ज्यादा वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर शास्ति और ब्याज के कर्ज माफ
  8. राज्य के किसानों से तीव्र को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा
  9. हर साल लघु वनोपज की एस पी पर मिलेंगे अतिरिक्त ₹10
  10. प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी
  11. किसानों का कर्ज माफ
  12. 17 लाख परिवारों को आवास
  13. जाति जनगणना
  14. सरकारी स्कूलों में क से लेकर ग तक मुक्त शिक्षा
  15. तेंदू पत्ता संग्रह को को हर साल मिलेगा ₹4000 बोनस
  16. डॉक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को 5 लाख से बढ़कर 10 लाख तक मुक्त इलाज की सुविधा
  17. भूमिहीन मजदूरों को मिलने वाली ₹7000 की राशि बढ़ाकर ₹10000 की जाएगी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें