फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: जर्जर मकान ढहने से मलबे में दबी बुजुर्ग महिला, कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकला

Thu, 28 Sep 2023 03:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली

सार

मुंगेली जिले में मकान गिरने से गिरने से एक बुजर्ग महिला मलबे में दब गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घंटो की कड़ी मशक्कत से बुजुर्ग महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। 
 
विज्ञापन
मलबे में दबी महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोरमी विकासखंड के लीलापुर ग्राम पंचायत में जर्जर मकान के गिरने से एक महिला मलबे में दब गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस और राजस्व विभाग को दी। सूचना मिलते ही लोरमी तहसीलदार समेत चिल्फी और डिंडौरी थाा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बुजुर्ग महिला को रेस्क्यू शुरू किया और घंटो कड़ी मशक्कत के बाद महिला को मलबे से बाहर निकाला। बुजुर्ग महिला को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से लोरमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया।

विज्ञापन


लोरमी तहसीलदार गरिमा मनहर अनंत ने बताया कि घटना सुबह करीबन 10 बजे की है। जर्जर मकान की छत गिरने से एक महिला मकान के मलबे में दब गई। जिसका ग्रामीणों की मदद से घंटों प्रयास के बाद रेस्क्यू कर लिया गया है। उसे सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही उक्त मकान में रह रहे परिजनों को समझाइश दी गई है कि उस मकान में न रहें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें