फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लड़के पर फिदा थीं दो बहनें: बड़ी को पता चला तो छोटी से पहले किया झगड़ा, फिर कुल्हाड़ी से वारकर काट डाला

Wed, 19 Jul 2023 09:38 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव

सार

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG) जिले में एक युवती ने अपनी ही सगी छोटी बहन की हत्या कर दी। दोनों बहनें एक ही युवक से प्यार करती थीं। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी बहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG) जिले में एक युवती ने अपनी ही सगी छोटी बहन की हत्या कर दी। दोनों बहनें एक ही युवक से प्यार करती थीं। इस बात का पता जब बड़ी बहन को चला तो वह छोटी से विवाद करने लगी। इसके बाद कुल्हाड़ी से वारकर उसकी जान ले ली और भाग निकली। पुलिस ने 24 घंटे में ही हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए बड़ी बहन को गिरफ्तार कर लिया है। मामला खैरागढ़ थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कुशियारी गांव निवासी संध्या धुर्वे का शव मंगलवार को मिला था। पुलिस ने जांच शुरू की तो शक की सुई बड़ी बहन गायत्री धुर्वे की ओर घूम गई। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में गायत्री ने बताया कि दोनों गांव के ही एक युवक को पसंद करती थीं। जब इसका पता उसे चला तो वह संध्या से चिढ़ने लगी। एक दिन उसने संध्या को मोबाइल पर उसी लड़के से बात करते हुए देख लिया। 

गायत्री ने पुलिस को बताया कि उसने संध्या की हत्या की साजिश रची। नहाने का पानी भरने के दौरान उसने जानकर छोटी बहन से विवाद किया। फिर जबरदस्ती बात बढ़ाते हुए कुल्हाड़ी से उसके ऊपर एक के बाद एक कई वार कर दिया। इसके चलते संध्या की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बड़ी बहन गायत्री धुर्वे को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि एक युवक को पसंद करने में दो जिंदगियां खराब हो गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें