फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: स्कूल में बिच्छू के डंक मारने से आठ साल की बच्ची की मौत, सीएम ने जताया दुख

Fri, 01 Jul 2022 04:22 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रायपुर

सार

अधिकारी ने बताया कि दूसरी कक्षा की छात्रा दिव्या मंडावी को अवकाश के दौरान खेलते समय एक बिच्छू ने काट लिया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के एक सरकारी स्कूल में बिच्छू के डंक से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना बुधवार को बंधी गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में हुई। एक अधिकारी ने बताया कि दूसरी कक्षा की छात्रा दिव्या मंडावी को अवकाश के दौरान खेलते समय एक बिच्छू ने काट लिया।

विज्ञापन


उसे पहले पास के दधी गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में बेमेतरा जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां के डॉक्टरों ने उसके माता-पिता को उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे राजधानी रायपुर शिफ्ट करने की सलाह दी। अधिकारी ने कहा कि रायपुर के रास्ते में सिमगा के पास उसकी मौत हो गई।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम के निर्देश पर बेमेतरा जिला शिक्षा अधिकारी ने लड़की के पिता को आर्थिक सहायता के रूप में एक लाख रुपये का चेक सौंपा और उसे चार लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें