फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र में भूकंप के झटके, बैकुंठपुर से 16 किलोमीटर की दूरी पर था केंद्र

Mon, 11 Jul 2022 01:59 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, अंबिकापुर

सार

भूकंप का केंद्र बैकुंठपुर से उत्तर-पश्चिम में 16 किलोमीटर की दूरी पर था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में आज भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह 8.10 बजे अंबिकापुर से 79 किलोमीटर दूर बैकुंठपुर के करीब भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।  उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र बैकुंठपुर से उत्तर-पश्चिम में 16 किलोमीटर की दूरी पर था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस श्रेणी के भूकंप से आंशिक क्षति का अंदेशा रहता है, हालांकि क्षेत्र से अभी तक किसी क्षति की जानकारी नहीं है। वहीं कोरिया के जिलाधिकारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में भूकंप से अभी तक जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन

जानें क्यों आता है भूकंप?
धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी होती हैं। इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहते हैं। ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर  कंपन करती रहती हैं और जब इस प्लेट में बहुत ज्यादा कंपन हो जाती हैं, तो भूकंप महसूस होता है।

जानिए भूकंप के केंद्र और तीव्रता का क्या मतलब है?
भूकंप का केंद्र वह स्थान होता है जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से धरती हिलने लगती है। इस स्थान पर या इसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप का असर ज्यादा होता है। अगर रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें