फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: दिल्ली के सत्य निकेतन इमारत हादसे में दुर्ग के छात्र युवराज सोनी की मौत, परिजनों में पसरा मातम

Mon, 07 Sep 2026 05:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग

सार

दिल्ली के सत्य निकेतन इमारत हादसे में दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी की मौत हो गई। युवराज मोतीलाल नेहरू कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था। हादसे की खबर मिलने के बाद परिजन दिल्ली रवाना हो गए।

विज्ञापन
दुर्ग के छात्र युवराज सोनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी छात्र युवराज सोनी (20) की मौत हो गई। युवराज दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह सत्य निकेतन स्थित पीजी में किराए पर रहकर पढ़ाई कर रहा था।

युवराज मूल रूप से दुर्ग के पंचशील नगर का रहने वाला था। सत्य निकेतन में इमारत हादसे की जानकारी सामने आने के बाद से ही परिजन उसकी तलाश और सलामती को लेकर चिंतित थे। हादसे के बाद युवराज के लापता होने की जानकारी सामने आई थी। बाद में उसकी मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में मातम पसर गया।

विज्ञापन


पढ़ें:  70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा, डेढ़ साल में रकम दोगुनी करने का झांसा; 500 लोगों से पैसे लेकर फरार
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, दिल्ली रवाना
युवराज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष नितेश सोनी के छोटे भाई थे। परिवार ने हादसे में अपने युवा बेटे को खो दिया। युवराज की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्य दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें