फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग में सनसनीखेज वारदात: मामूली सी बात पर बहस, कार सवार ने युवक को घसीटा; आरोपी फरार

Mon, 18 Dec 2023 10:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग में एक बाइक सवार युवक को कार ने टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक सवारी युवक को कार चालक ने बहस के बाद सड़क पर कई किलोमीटर तक घसीटा 
विज्ञापन
कार से युवक को घसीटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां बाइक सवार एक युवक को कार ने टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक सवारी युवक कार चालक से ठोकर मारने की वजह पूछने पर कार चालक ने बाइक सवार युवक को घसीटते हुए आगे लेकर चला गया। जिसके बाद कार छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


दुर्ग सिटी कोतवाली थाने से महज चंद कदमों की दूरी पर पटेल चौक पर एक बाइक सवार युवक को कार ने टक्कर मारी। जिसके बाद युवक जब कार सवार लोगो के पास बात करने गया तो उसके हाथ को कांच में फंसा के उसको लटका कर कार चालू कर दी। कुछ दूरी तक युवक वैसे ही लटका रहा और उसको रगड़ते हुए गिराने की कोशिश भी की।

उसके बाद तेज रफ्तार कार को नदी रोड ले गए वहां से उनको भागने का रास्ता नहीं मिला तो युवक को उतारकर फरार हो गए और कार में सवार लोगों को आसपास के लोगों की मदद से पकड़ा गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद घेरा बन्दी करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। दोनो आरोपी रायपुर के रहने वाले है। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें