फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: धर्म बदलकर की थी शादी, शौहर ने दिया तीन तलाक, पीड़िता बोली- दो बच्चे, फिर भी वो करता था ऐसी बात

Wed, 19 Jul 2023 11:30 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई

सार

भिलाई में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसके शौहर ने तीन तलाक दे दिया है। 
विज्ञापन
भोपाल में तीन तलाक का एक और केस दर्ज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का कहना है कि उसने धर्म परिवर्तन कर 10 साल पहले शादी की थी। उसके दो बच्चे भी हैं, लेकिन इसके बाद भी पारिवारिक विवाद के चलते उसके शौहर ने कुछ दिन पहले तीन तलाक दे दिया। 

विज्ञापन


पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के विश्व बैंक कालोनी निवासी महिला ने थाने में अपने पति जोहल अहमद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि उसके पति ने तीन बार तलाक तलाक तलाक कहकर उसका त्याग कर दिया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जब जोहल अहमद से पूछताछ की तो उसने भी अपने जुर्म को स्वीकार किया है।

विज्ञापन


पुलिस की जांच में पता चला कि महिला और जोहल अहमद के बीच 10 साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। महिला ने अपना धर्म बदल लिया था। दोनों की दो संताने भी हैं, लेकिन कुछ वर्षो से उनके बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। जिसके चलते जोहल अहमद ने उसे तलाक देते हुए कहा कि तुम मेरी बीबी नही हो, और मैं तेरा शौहर नही हू।
विज्ञापन


दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने इस मामले में बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर सारे साक्ष्य सही पाए जाने के बाद आरोपी जोहल अहमद के खिलाफ मुस्लिम विवाह अधिनियम की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायलय के समक्ष पेश कर दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें