छत्तीसगढ़ में भिलाई के वैशाली नगर से भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन का गुरुवार देर रात 2 बजकर 44 मिनट पर निधन हो गया। विधायक भसीन 76 साल के थे। रायपुर से उनकी पार्थिव देह को भिलाई लाया गया, जहां रामनगर मुक्तिधाम में उनकी बेटी दिव्या मक्कड़ और शक्ति खेरा ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान बीजेपी नेता प्रेमप्रकाश पांडेय, अरुण साव, शिवरतन शर्मा, अजय चंद्राकार, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल वही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल समेत तमाम लोग मौजूद थे।