फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilai: अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, चार लाख से ज्यादा बताई जा रही मदिरा की कीमत

Fri, 13 Oct 2023 06:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई

सार

पकड़े गए आरोपी सुरेन्द्र यादव के द्वारा लंबे समय से मध्यप्रदेश से शराब लाकर स्थानीय स्तर पर अवैध रूप से खपाने की जानकारी मिली थी। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिलाई में विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला निर्वाचन आयोग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने मध्यप्रदेश से अवैध रूप से तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से टाटा सफारी से 11 पेटी गोवा ब्रांड अंग्रेजी शराब के साथ गिरप्तार किया है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग चार लाख 66 हजार रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन

स्मृति नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक टाटा सफारी में अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली थी जिसके बाद नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक टाटा सफारी को रोककर चेकिंग करने पर अवैध शराब बरामद किया है पुलिस ने शराब के परिवहन में इस्तेमाल वाहन सफारी को जब्त कर लिया है और आरोपी सुरेन्द्र यादव इंदिरा नगर सुपेला निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

पकड़े गए आरोपी सुरेन्द्र यादव के द्वारा लंबे समय से मध्यप्रदेश से शराब लाकर स्थानीय स्तर पर अवैध रूप से खपाने की जानकारी मिली थी। स्मृति नगर चौकी प्रभारी नवीन राजपूत ने बताया कि आरोपी सुरेन्द्र यादव लक्जरी वाहन में मध्यप्रदेश से शराब लेकर जुनवानी होते हुए सुपेला की ओर जा रहा था। इस सूचना के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें