दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र के उरला गांव में स्कूटी सवार दो लोग शिवनाथ नदी में बने एनीकेट पार करते समय पानी के तेज बहाव में बह गए में गिर गए। इसमें एक व्यक्ति किसी तरह पानी से बाहर आ गया। लेकिन दूसरा व्यक्ति पानी के तेज बहाव में बहा गया।
दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र के उरला गांव में स्कूटी सवार दो लोग शिवनाथ नदी में बने एनीकेट पार करते समय पानी के तेज बहाव में बह गए में गिर गए। इसमें एक व्यक्ति किसी तरह पानी से बाहर आ गया। लेकिन दूसरा व्यक्ति पानी के तेज बहाव में बहा गया। इसकी सूचना पुलिस ने SDRF की टीम को दी गई जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
एसडीआरएफ कमांडेंट नागेंद्र सिंह ने बताया कि उरला शिवनाथ नदी में बने एनीकेट को पार करते समय भेड़सर गांव निवासी सियाराम (48) अपने एक साथी के साथ दुर्ग से अपने गांव जा रहा था। दोनों लोग एक्टिवा में सवार थे। शिवनाथ नदी के एनीकेट को पार करते समय स्कूटी तेज पानी के बहाव में अनबैलेंस हुए और स्कूटी सहित नदी में गिर गए।
स्कूटी नदी में बहाने की सूचना स्थानीय लोगो ने पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने SDRF को सूचित किया गया। जिसके बाद एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और शव का रेस्क्यू किया गया कड़ी मशक्कत के बाद मृतक सियाराम का शव नदी से बरामद किया गया। टीम ने उसकी बॉडी को बाहर निकाला और पुलिस के हवाले कर दिया। मोहन नगर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा है।