फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA Raid in CG: एनजीओ संचालक कलादास डहरिया के घर छापा, फंडिंग से जुड़ा है मामला

Thu, 25 Jul 2024 01:32 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग

सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दुर्ग में गुरुवार को छग मुक्ति मोर्चा मजदूर कार्यकर्ता समिति के सदस्य कलादास डहरिया के घर पर छापा मारा। एनआईए की टीम जवानों के साथ पहुंची।
विज्ञापन
एनआईए का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छग मुक्ति मोर्चा मजदूर कार्यकर्ता समिति के सदस्य कलादास डहरिया से पूछताछ करने एनआईए की टीम आज भिलाई पहुंची। जामुल लेबर कैम्प स्थित कलादास डहरिया के घर एनआईए को टीम पहुंची सीआईएएफ जवान और जामुल पुलिस की टीम भी घर के बाहर तैनात रही। जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई नक्सल गतिविधियों से जुड़े होने के शक जताया जा रहा है। लेकिन एनआईए की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन


एनआईए की टीम कलादास की बेटी का लैपटॉप, पेन ड्राइव और मोबाइल फोन जब्त अपने साथ ले गई है। कलादास डहरिया रेला नाम का जनवादी सांस्कृतिक संगठन (NGO) चलाते हैं। यह एनजीओ किसान, आदिवासी और मजदूरों के संगठन के लिए काम करता है। इसके लिए इसे देश भर से फंडिंग मिलती है। एनआईए की टीम आज सुबह 5.30 बजे 4-5 गाड़ियों में कलादास डहरिया के घर पहुंचकर छापामारी कार्यवाही की गई।

कार्रवाई को लेकर कलादास डहरिया ने बताया है कि एनआईए ने उनसे नक्सली संपर्क को लेकर सवाल-जवाब किए हैंऔर मेरे मोबाइल में कई लोगों के पास मेरा मोबाइल नंबर हैं। ऐसे में ये नक्सलियों से सांठगांठ की शंका गलत है। हमारे द्वारा लगातार सरकार के खिलाफ मजदूर और किसानों के हित के लड़ाई लड़ते हैं। जिससे सरकार को बर्दाश्त नहीं और हमारी आवाजों को दबाने का काम किया जा रहा है। वहीं कलादास डहरिया को एक अगस्त को पुछताछ के लिए रांची झारखंड दफ्तर पर उपस्थित होने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें