फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilai: महाराष्ट्र के कारोबारी ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या, दोस्त ने बताई हत्या की वजह

Sun, 24 Mar 2024 08:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई

सार

भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र एक होटल के कमरे में महाराष्ट्र के रहने वाले कारोबारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक पिछले दो महीने से होटल में रहे रहा था।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के कारोबारी ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र एक होटल के कमरे में महाराष्ट्र के रहने वाले कारोबारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक पिछले दो महीने से होटल में रहे रहा था।  होटल का वेटर कारोबारी को खाना देने के लिए गया तो अंदर से दरवाजा बंद था, जिसके बाद मास्टर चाबी से कमरे का दरवाजा खोला गया तो शव पंखे से लटक रहा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि महाराष्ट्र निवासी गोविंद पवार (41 साल) दो महीने पहले काम से भिलाई आकर सुपेला स्थित होटल वत्स इंटरनेशनल में रुका हुआ था। पुलिस को सूचना मिली कि उसने कमरा नंबर 312 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

सूचना पर सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची। लाश का पंचनामा करने के बाद पुलिस सुपेला स्थित लाल बहादुर अस्पताल पीएम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक के दोस्त ने पुलिस को बताया है कि गोविंद बीके पर मार्केट का काफी कर्ज था, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें