दुर्ग में उतई थाना क्षेत्र में एक सनकी बुजुर्ग पति ने अपनी ही बुजुर्ग पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी पति रात भर शव के पास बैठा हुआ था। जब सुबह हुई तो दरवाजा खोला जिसके बाद इस घटना की सूचना परिजनों को दी गई परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पहुंची साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पाटन एसडीओपी आशीष बंछोर उतई ने बताया कि मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात की घटना है। ग्राम मर्रा निवासी गोपी यादव (60 वर्ष) और पत्नी शकुन यादव (55 वर्ष) दोनों जमीन पर दरी डालकर सोए थे। आधी रात को गोपी उठा और कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी के गर्दन पर वार कर दिया। जिससे उसकी पत्नी की घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पीएम के लिए भेजवा दिया है आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पति गोपी का एक लड़क और लड़की है। दोनों की शादी हो गई है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी और बेटा मिलकर उसके साथ मारपीट करते थे जिससे तंग आकर पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत की घाट उतार दिया। आरोपी हत्या करने के बाद अपनी पत्नी के शव के पास रात भर बैठा हुआ था और सुबह दरवाजा खोलकर बाहर आ गया। फिलहाल मामले की विवेचना में जुटी है।