फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilai Murder: पति ने पत्नी के सीने पर चाकू से किए कई वार; मौके पर गई जान; फिर पड़ोसी के घर कर दिया ये कांड

Wed, 04 Oct 2023 09:54 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई

सार

भिलाई थाना इलाके में एक घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। बीते कई दिनों से पति काम पर नहीं जा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
पति ने की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामुल थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी के सीने में चाकू से हमला कर दिया। आसपास के लोग उसे अस्पताल तो लेकर पहुंचे। लेकिन महिला को वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी जैसे ही पति को लगी तो उसने भी पड़ोसी के घर जाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

जामुल थाना प्रभारी याकूब मेनन ने बताया कि आदिवासी मोहल्ला जामुल की रहने वाली रमली नेताम (35 वर्ष) की मौत की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

मृतक का नाम पति जीतू नेताम (40 साल) बताया जा रहा है पुलिस ने दोनो के शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला स्थित मर्च्यूरी में रखा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

जानाकारी के अनुसार, मृतक पति जीतू नेताम सड़क किनारे टेंट लगाकर आयुर्वेदिक दवा बेचता था। कुछ दिनों से वह दवा बेचने नहीं जा रहा था। इस बात को लेकर पति और पत्नी के बीच वाद-विवाद हो गया और गुस्से में आकर पति जीतू नेताम ने अपनी पत्नी रमली नेताम पर घर में रखे चाकू से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ने आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें