फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिलाई में महिला से दुष्कर्म: पीड़िता के दोस्त ने अपने साथी के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, एक गिरफ्तार

Sat, 23 Sep 2023 04:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई

सार

घटना के समय महिला का पति उड़ीसा नुआखाई मनाने गया हुआ था। जब महिला का पति घर वापस आया तब पीड़िता ने पति को आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक आरोपी शंकर जगत को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरा आरोपी फरार हो गया है। जिसकी पतासाजी में पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन

दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने इस मामले में बताया कि घटना 18 सितंबर की रात वैशाली नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला अपने घर पर अकेली थी। उसी दौरान महिला के घर उसके एक परिचित अपने दोस्त को लेकर महिला के घर में घुसकर पहले महिला का मुंह बंद कर दिया फिर दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

घटना के समय महिला का पति उड़ीसा नुआखाई मनाने गया हुआ था। जब महिला का पति घर वापस आया तब पीड़िता ने पति को आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक आरोपी शंकर जगत को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दूसरा आरोपी जय फरार है। जिसकी पतासाजी के लिए पुलिस की एक टीम को  उड़ीसा रवाना किया गया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें