फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेश में गैस रिसाव, चपेट में आए तीन जदूर, अस्पताल में भर्ती

Wed, 13 Nov 2024 04:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग भिलाई

सार

एशिया के सबसे बड़े स्टील प्लांट भिलाई इस्पात संयंत्र में ब्लास्ट फर्नेश में गैस रिसाव की चपेट में आने तीन मजदूर घायल हो गए, सभी मजदूरों को भिलाई के सेक्टर नौ हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गैस रिसाव की चपेट में आए तीन मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया के सबसे बड़े स्टील प्लांट भिलाई इस्पात संयंत्र में ब्लास्ट फर्नेश में गैस रिसाव की चपेट में आने तीन मजदूर घायल हो गए, सभी मजदूरों को भिलाई के सेक्टर नौ हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन

 

भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेश-6 में कैपिटल रिपेयर चल रहा था और इसको चालू करने के पहले ही फर्नेश का स्टोव हीट हो गया और स्टोर नंबर 18 में गैस रिसाव होने लगा जिससे तीन मजदूर मोहम्मद मेराज खान ,हरि चरण और मोहनलाल गुप्ता बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को प्रारंभिक उपचार के लिए प्लांट के मेन हॉस्पिटल ले जाया गया जहां से रेफर कर भिलाई सेक्टर 9 के आईसीयू में एडमिट कराया गया है। 

इस घटना के बाद संयंत्र में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। अस्पताल में भर्ती श्रमिकों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, और उनकी पूरी निगरानी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें