फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: नेहरू नगर रेलवे अण्डरब्रिज में घुसा कंटेनर, दोनों तरफ का स्ट्रक्चर टूटा, आवागमन बाधित

Wed, 31 Jul 2024 04:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग-भिलाई के नेहरू नगर रेलवे अण्डरब्रिज में एक कंटेनर तेज गति से प्रवेश कर गया। इसके कारण अण्डरब्रिज का पूरा स्ट्रक्चर टूट कर गिर गया। सामने बना लोहे का हाइट गेज बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन
नेहरू नगर रेलवे अण्डरब्रिज में घुसा कंटेनर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग-भिलाई के नेहरू नगर रेलवे अण्डरब्रिज में एक कंटेनर तेज गति से प्रवेश कर गया। इसके कारण अण्डरब्रिज का पूरा स्ट्रक्चर टूट कर गिर गया। सामने बना लोहे का हाइट गेज बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके चलते अण्डरब्रिज के दोनों ओर का रास्ता बंद हो गया है। इस घटना की सूचना मिलने पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंचकर अंडर ब्रिज के बंद कराया दिया और कंटेनर को केन की मदद से बाहर निकलकर सुपेला थाना को सौप दिया है।

विज्ञापन


घटना रात देढ़ बजे की बताई जा रही है जब कंटेनर रायपुर से नागपुर की तरफ जा रहा था इसी दौरान नेहरू नगर अण्डरब्रिज के तरफ मोड़ दिया और अंडर ब्रिज में जा घुसी घटना के समय अंडर ब्रिज लोगो का आवाजाही नहीं होने के चलते बड़ी घटना नही हुई वरना बड़ी घटना हो सकती थी।कंटेनर रायपुर से प्लाईवुड लेकर हैदराबाद जा रही थी। ऐसे में कंटेनर को नेशनल हाईवे में सीधे जाना था। 

चालक के नेहरू नगर चौक से कंटेनर वाहन को रेलवे अण्डरब्रिज से भिलाई टाउनशिप जाने वाले रास्ते की ओर मोड़ना समझ से परे है। बताया जा रहा है कि नेहरू नगर चौक पर मवेशी को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कंटेनर वाहन अनियंत्रित होकर अण्डरब्रिज की ओर मुड़ने के बाद हाइट गेज से जा भिड़ी। घटना में हाईट गेज का मजबूत बेस वाला लोहे का पोल उखड़ गया है। वहीं ऊपर की सीट भी क्षतिग्रस्त हो गई है घटना की जानकारी मिलते ही सुपेला थाना और यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


यातायात पुलिस ने क्रेन की मदद से कंटेनर बाहर निकला और अण्डरब्रिज के दोनों ओर आवाजाही रोकने बेरिकेडिंग कर दी। नेहरू नगर से भिलाई टाउनशिप आने जाने वालों को ओवरब्रिज के रास्ते का उपयोग करने की सलाह दी जा रही है। यातायात डीएसपी सतीष ठाकुर ने बताया कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। कंटेनर को क्रेन के माध्यम से बाहर निकालने के बाद सुपेला थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें