कांग्रेस ने गरीब को धोखे के सिवाय कभी कुछ नहीं दिया- पीएम
पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पीएम नरेंद्र मोदी लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि वह मुफ्त राशन योजना को आने वाले पांच साल के लिए बढ़ाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस ने गरीब को धोखे के सिवाय कभी कुछ नहीं दिया। कांग्रेस गरीब की कभी कद्र नहीं करती है।
कांग्रेस गरीबों की कभी कद्र नहीं करती- पीएम
दुर्ग की जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा मैंने निश्चय कर लिया है कि देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली योजना को भाजपा सरकार अब अगले पांच साल के लिए और बढ़ाएगी। पीएम ने आगे कहा कि आपका ये प्यार और आशीर्वाद मुझे हमेशा पवित्र निर्णय करने की ताकत देता है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने गरीब को धोखे के सिवाय कभी कुछ नहीं दिया कांग्रेस गरीब की कभी कद्र नहीं करती। इसलिए जब तक कांग्रेस केंद्र सरकार में रही वो गरीबों के हक का पैसा लूटकर खाती रही अपने नेताओं की तिजोरी में भरती रही।