फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनकी आशिक बना हैवान: तुम मुझसे बात क्यों नहीं करती हो... फिर ब्लेड से कर दिया वार; छात्रा अस्पताल में भर्ती

Tue, 20 Feb 2024 11:37 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग

सार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक सिरफिरे आशिक की खतरनाक करतूत सामने आई है। जहां एक 11वीं की छात्रा पर आरोपी हमला करने के बाद फरार हो गया।
विज्ञापन
छात्रा पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उतई थाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा की छात्रा पर आरोपी ने ब्लेड कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गया। छात्रा स्वामी आत्मानंद स्कूल से वापस घर आ रही थी। इसी दौरान आरोपी ने छात्रा के गले पर ब्लेड से हमला कर दिया। 

विज्ञापन


आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी भूमिल साहू के खिलाफ धारा 307, 341, 506 का मामला दर्ज कर पतासाजी में जुट गई है।

उतई थाना प्रभारी कपिल देव पांडेय ने बताया कि सोमवार दोपहर की घटना है। छात्रा के पिता ने शिकायत की है कि उसकी बेटी सोमवार को सुबह 11 बजे आत्मानंद स्कूल में पढ़ने गई थी। बेटी की सहेली ने शाम पांच बजे फोन करके सूचना दी। 
विज्ञापन


उसने बताया कि डूंडेरा के रहने वाले भूमिल साहू ने शनि मंदिर के पास बेटी का रास्ता रोक लिया था। उससे कहने लगा कि तुम मुझसे बात क्यों नहीं करती हो। जिसका छात्रा ने विरोध किया तो हत्या की नियत से ब्लेड से उसके गले पर हमला कर दिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें