फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही न पड़ जाए भारी: चलती बाइक पर युवक ने किया खतरनाक स्टंट, पुलिस ने काटा चालान; वाहन भी जब्त

Mon, 19 Feb 2024 09:20 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई

सार

भिलाई पुलिस ने चलती बाइक पर स्टंट करने वाले युवक का चालान काट दिया है। वीडियो मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने यह कार्रवाई की। न्यायालय ने स्टंटबाज युवक पर अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन
बाइक पर स्टंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में बाइक स्टंटबाजों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मरोदा ओवर ब्रिज के आगे व्यस्ततम मार्ग पर एक युवक को सीट पर खड़े होकर बाइक चलाना भारी पड़ गया। युवक का स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


यातायात पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर वीडियो पहुंचा और वीडियो के आधार पर वाहन नंबर सीजी 07 सीआर 1638 के चालक की पहचान हुई। यातायात पुलिस ने स्टंटबाज युवक पर छह हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। ट्रैफिक पुलिस ने बाइक का चालान काट दिया है।

यातायात डीएसपी सतीष ठाकुर ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस को हेल्पलाइन नंबर पर युवक के स्टंट का वीडियो मिला जो कि काफी खतरनाक था। इस वीडियो में दोपहिया वाहन चालक के वाहन की पहचान की गई। न्यायालय द्वारा उस पर छह हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। 
विज्ञापन


वहीं युवक को यातायात मुख्यालय में बुलाया गया और उसके बाद उसका वाहन जब्त किया गया। पकड़े गए युवक ने वाहन चालकों को समझाइश देकर छोड़ दिया। यातायात पुलिस ने बाइक पर स्टंटबाजी करने वालों लापरवाही से दूर रहने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें